आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग का लीडर कोमल है और गैंग में 11 लोग हैं। वे मोबाइल से बात नहीं करते थे। एसएमएस द्वारा एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे। उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ट्रक लूट की पांच घटनाओं को अंजाम दिया है।
ट्रक लूट के विरोध पर की थी चालक की हत्या
समीर ने बताया कि 15 मई को खेकड़ा तहसील के पास ट्रक चालक रामनिवास की हत्या ट्रक लूट का विरोध करने पर की थी। आदिल ने उसकी गर्दन में चाकू मारा था। समीर ने शरीर पर छूरे से कई वार किए थे। इसमें बाद वे कार में सवार होकर भाग निकले थे।
कोई बाउंसर तो कोई दूध सप्लायर निकला
समीर दूध सप्लायर है। वह क्षेत्र से दिल्ली दूध सप्लाई करता था। रूपक व अंकुश बाउंसर है। आदिल भूसा बेचने का काम करता था। ये सभी गैंग लीडर के कहने पर ट्रक लूट करते थे। समीर का पिता यूनुस लूट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है।
जीपीएम सिस्टम को बंद करता था आमिर
बदमाश आमिर जीपीएस का मैकेनिक है। वह लूटे गए ट्रक से जीपीएस सिस्टम को हटाने का काम करता था। उसने बताया कि गैंग लीडर कोमल उसे जीपीएस हटाने के लिए रुपये देता था। अब भी कोमल पर उसके 45 हजार रुपये उधार हैं।
ट्रक चालक के खिलाफ हुआ था केस दर्ज
29 अप्रैल को गुफा मंदिर बागपत के पास बुलंदशहर के खुर्जा निवासी प्रवेंद्र पुत्र नारायण से ट्रक लूट को पुलिस संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने बिना जांच किए ही ट्र्रक चालक प्रवेंद्र के खिलाफ ट्रक गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब लुटेरों के पकड़ने के बाद घटना से पर्दा उठा। पुलिस ने इस घटना से चालक प्रवेंद्र का नाम निकाल दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक प्रवेंद्र का नाम जांच में निकाल दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/