भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व नगराध्यक्ष नरेश पांचाल
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध परिस्थितियों में मोदीपुरम से लापता हुए भाजपा नेता नरेश पांचाल का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। उनकी तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। सीओ ने घर पहुंचकर परिजनों और परिचितों से पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर की जमना बिहार कॉलोनी निवासी भाजपा के ओबीसी के पूर्व नगराध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर नरेश पांचाल बुधवार को अपने घर से साढ़े सात लाख रुपए लेकर मोदीपुरम स्थित टू वेल्यू से कार खरीदने के लिए निकले थे। खतौली तिराहे पर भैंसाली रोडवेज डिपो की बस में वे छोटे भाई के साथ बैठकर गए।
यूपी: कार खरीदने गए भाजपा नेता लापता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, अपहरण की आशंका
कॉलोनी के रहने वाले रविंद्र ने बुधवार को करीब डेढ़ बजे उनसे मोबाइल पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह मोदीपुरम में स्थित मॉल के पास पहुंच गए थे। इसके बाद परिजनों ने फोन मिलाया, तो उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। देर रात तक उनके नहीं आने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।
वहीं गुरुवार को इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम पुलिस बल को साथ लेकर मोदीपुरम में भाजपा नेता की तलाश में पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को भाजपा नेता को सकुशल बरामद करने के लिए लगाया गया है। उनके फोन की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/