फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हरेंद्र का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मेरठ के गांव डालूहेड़ा निवासी सिपाही हरेंद्र के हिंडन किनारे अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव डालूहेड़ा निवासी सिपाही ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार रात रिजर्व पुलिस लाइन शामली में आत्महत्या कर ली थी। उसका बृहस्पतिवार को पैतृक गांव डालूहेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव डालूहेड़ा निवासी हरेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह 2011 में सिपाही के पद पर पुलिस में भर्ती हुआ था। वह काफी दिन से शामली में तैनात था। उसकी पत्नी रचना भी सिपाही के पद पर शामली में तैनात थी। हरेंद्र का शव बुधवार रात में पुलिस लाइन स्थित एक पेड़ पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताई गई। मरने से पहले उसने अपने परिवार के लोगों से बात की थी। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव डालूहेड़ा लाया गया। हिंडन नदी पर हरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई हरिओम ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें