फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 30 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के चयन ट्रायल में क्रिकेटर 30 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। इस संबंध में मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को अंतिम तिथि तक शुल्क जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि 30 जनवरी के बाद आनलाईन विंडो रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले खिलाड़ियों को तय निर्धारित शुल्क 400 रुपये का पोर्टल से चालान की कॉपी निकालकर संघ के राजलोक आईसीआईसीआई बैंक बेसमेंट स्थित एमडीसीए कार्यालय पर जमा करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 639 पंजीकरण हुए हैं, जिनके सापेक्ष 250 खिलाड़ियों ने फीस जमा कराई है। जिस खिलाड़ी ने पंजीकरण कर दिया है और फीस जमा नहीं की है उन सभी खिलाड़ी को भी डीसीए कार्यालय जाकर 30 जनवरी तक फीस जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद ऑनलाईन विंडो के माध्यम से पंजीकरण और भुगतान बंद हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें