फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज वसंत पंचमी पर छुट्टी, परीक्षाएं होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शुक्रवार को वसंत पंचमी पर सार्वजनिक अवकाश के बावजूद चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी। विवि ने एलएलबी प्रथम सेमेस्टर मुख्य, एक्स एवं बैक पेपर के पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है। विवि के अनुसार दो से पांच बजे की पाली में प्रस्तावित ये पेपर 29 जनवरी से छह फरवरी तक चलेंगे। अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। वहीं, सीसीएसयू ने कैंपस में बीए ऑनर्स अंग्रेजी, इतिहास, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर और बीएससी ऑनर्स रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, गणित, जीव विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर और मेडिकल का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विवि वेबसाइट से यह परिणाम देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें