फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब 10 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के लिए होने वाले सभी ट्रायल के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब क्रिकेटर 10 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से चल रही है। इसके लिए कोई भी इच्छुक खिलाड़ी स्वयं https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकता है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 फरवरी कर दिया है। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी ऑनलाइन विंडो पर पंजीकरण नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

जिन खिलाड़ियों ने पंजीकरण कर दिया है और फीस जमा नहीं की है, उन सभी खिलाड़ियों को भी डीसीए कार्यालय जाकर 10 फरवरी तक फीस जमा करना अनिवार्य है। जो खिलाड़ी 10 फरवरी तक फीस जमा नहीं करेंगे, वे ट्रायल्स में भाग नहीं ले सकेंगे। निर्धारित शुल्क 400 रुपये के लिए उसे पोर्टल से चालान की कॉपी निकाल कर संघ के राजलोक आईसीआईसीआई बैंक बेसमेंट स्थित कार्यालय पर जमा करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें