फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंबई में मिली क्रिकेटर की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में मिली क्रिकेटर की लोकेशन
विज्ञापन

मेरठ। सरधना से गांधीबाग में क्रिकेट का अभ्यास करने आए खिलाड़ी विनुज की लोकेशन पुलिस को मुंबई में मिली है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन का पता चला है। अब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। जल्द ही टीम भेजकर उसे बरामद किया जाएगा। बताया गया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को क्रिकेटर विनुज (16) अपने गांव बहादरपुर सरधना से मेरठ के गांधी बाग स्थित स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास करने अपने दोस्त कंकरखेड़ा डिफेंस कॉलोनी निवासी लखन के साथ आया था। अभ्यास के बाद उसने खुद घर जाने की बात कहते हुए लखन को उसके घर भेज दिया, लेकिन वह खुद घर नहीं पहुंचा। बड़े भाई सन्नी के मोबाइल पर शाम करीब 4 बजे उसकी कॉल आई थी, लेकिन वह किसी कारण रिसीव नहीं कर पाया था। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि क्रिकेटर की लोकेशन मुंबई में मिली है। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ है। जल्द ही क्रिकेटर को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें