फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की पिच पर विकलांगता को मात

Sat, 02 Jan 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग क्रिकेटरों का हौसला देखकर सभी चकित हैं। शानदार खिलाड़ियों से सजी यूपी टीम लगातार अच्छा खेल दिखा रही है। टीम ने शनिवार को भी 85 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चार दिवसीय विकलांग क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। जीवन संदेश ट्रस्ट द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को पहला मैच यूपी और राजस्थान के बीच 15-15 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर यूपी ने बल्लेबाजी का फैसला किया। फार्म में चल रहे यूपी के बल्लेबाज ओमवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। यूपी टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम मात्र 5 ओवर में 96 रन पर ही ढेर हो गई। यूपी ने 85 रन से मैच जीत लिया। मैन आफ दा मैच ओमवीर बने। दूसरा मैच झारखंड और पंजाब के बीच 12-12 ओवर का खेला गया। झारखंड की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट पर 64 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब के जगदीप मैन आफ दा मैच बने। रविवार को यूपी और पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


मंच का संचालन ज्योति तालियान ने किया। प्रतियोगिता में 40 से 80 फीसदी तक विकलांग खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। झारखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जीवन संदेश ट्रस्ट की टीमें खेल रही हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक, कार्यक्रम आयोजक अमित कुमार शर्मा, सुनील कन्नौजिया, शाहिद अली, अनिल विकल, राजेश कुमार, धर्मेंद्र मीवा, जितेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें