फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीम ने जीता विकलांग क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 05 Jan 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल विकलांग क्रिकेट टूर्नामेंट पर यूपी की टीम ने कब्जा जमाया। चार दिन चले टूर्नामेंट में यूपी ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर आलोक सिन्हा ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


जीवन संदेश ट्रस्ट (हौसलों की उड़ान) की ओर से प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल मैच यूपी और यूपी वेस्ट की टीमों के बीच खेला गया। यूपी वेस्ट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम 14 ओवर में 97 रन पर ही ढेर हो गई। अंकित चौधरी ने 50 रन बनाए। यूपी के लिए अंकित ने तीन और ओमवीर ने एक विकेट लिया। जवाब में यूपी की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ओमवीर ने शानदार 66 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ दा मैच चुना गया। विजेता टीम को 51 सौ और उपविजेता टीम को 21 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। यूपी वेस्ट ने अपना पुरस्कार जीवन संदेश ट्रस्ट को डोनेट कर दिया। टूर्नामेंट में 40 से 80 फीसदी तक विकलांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें झारखंड, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जीवन संदेश ट्रस्ट की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक, कार्यक्रम आयोजक अमित कुमार शर्मा, मेरठ कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश कौशल, ज्योति तालियान, सुनील कन्नौजिया, शाहिद अली, अनिल विकल, राजेश कुमार, धर्मेंद्र मीवा, जितेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें