फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक दरोगा को दिया गार्ड ऑफ आनर

विज्ञापन
दरोगा संजय के शव के पास विलाप करती पत्नी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना(मेरठ)। बरेली की सितारगंज रोड स्थित बरा पुलिस चौकी के समीप ट्रक से बाइक टकरा जाने से हुई मवाना के पहाड़पुर गांव निवासी दरोगा की मौत के बाद रविवार को उनका शव गांव पहुंचा। एसडीएम एवं सीओ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पहाड़पुर निवासी संजय सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल अपने पिता की जगह मृतक आश्रित में दरोगा के पद पर तैनात हुए थे। वह ड्यूटी के दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सितारगंज रोड स्थित बरा पुलिस चौकी के समीप किनारे खड़े लकड़ी से लदे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम एवं सीओ ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

अप्रैल में हुई थी शादी
कौशल देवी का कहना है कि उनके बेटे संजय की शादी इसी वर्ष बीते अप्रैल में हुई थी। उनकी पिता की जगह मृतक आश्रित में नौकरी लगी थी। परिवार में संजय के अतिरिक्त छोटा बेटा दीपक एवं रूपकिशोर हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी संजय पर ही थी। उनकी मौत के बाद अब परिवार के सामने भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
पहाड़पुर निवासी दरोगा संजय सिंह की मौत की जानकारी पाकर एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं सीओ यूएन मिश्रा गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने तिरंगे में लिपटे शव को सलामी दी। मृतक के तीन बहनें हैं, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। दो भाई छोटे हैं वे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें