फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया

Mon, 09 Mar 2026 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में योग करते स्वयं सेवक स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन पर्यावरण को समर्पित रहा। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन बनाकर पर्यावरण के प्रति बस्ती वासियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात शिविर के द्वितीय सत्र में एक वार्ता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि श्री सुरेश नारायण दुबे थे। जिन्होंने ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण प्रदूषण और पर्यावरण को कैसे बचाया जाए विषय पर विस्तार से चर्चा की और छात्राओं को लाभान्वित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉक्टर शक्ति साहनी ने कहा कि हमारा यह राष्ट्रीय दायित्व है कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस व्यवस्था को ठीक करें और पर्यावरण को सुधारने में सबको प्रेरित करें और एक श्रेष्ठ जन्म तैयार करके पर्यावरण सुधारे। कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें