पचगांव और अंबेडकर शिक्षा सदन में बालिकाओं के लिए कार्यक्रम में शामिल बेटियां फाउंडेशन के सदस्य
मेरठ। बेटियां फाउंडेशन की ओर से शनिवार को पचगांव और आंबेडकर शिक्षा सदन गढ़ रोड स्कूल में बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। बालिकाओं ने कविताओं और विचारों के माध्यम से संदेश दिया कि बेटियां बोझ नहीं, समाज की शक्ति हैं। संस्था की अध्यक्ष अंजू पांडेय ने कहा कि शिक्षित और सशक्त बेटी पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाती है। माधवी, शालिनी, अंशु और रूही ने सपना बेटी का... नाटिका प्रस्तुत की। इसमें बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रिंसिपल मालती, अध्यापक अनिल सहित अन्य ने बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद