फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Wed, 04 Nov 2026 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से बुधवार को ग्राम गगोल परतापुर में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों को कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस शिविर का आयोजन स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर की पहल पर किया गया।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल निर्देश ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 25 पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने भाग लिया। शिविर मर माला, मनीष, आदित्य एवं शोकेंद्र ने समस्याओं का समाधान किया। पूर्व सैनिकों को चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस, छात्रवृत्ति, पुत्री विवाह अनुदान, स्टाम्प ड्यूटी में छूट एवं अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में अतुल शर्मा ने पूर्व सैनिकों के जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा यह सुनिश्चित करना था कि वे अपने अधिकारों एवं कल्याणकारी लाभों से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें