चार नए हॉट स्पॉट बनाए
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र के हरीनगर व श्रद्धापुरी, नौचंदी क्षेत्र के दुर्गानगर व कैलाशपुरी, लोहिया नगर के एल पॉकेट और सरूरपुर क्षेत्र के किठौली गांव को सोमवार को नया हॉट स्पॉट बनाया गया है।
इन चारों नए हॉट स्पॉट के 250 मीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। वहीं फूल मंडी, ईश्वर पुरी, हरीनगर को पूर्व में बने हॉट स्पॉट शिवशक्तिपुरम, ब्रह्मपुरी से जोड़ा गया है। मकबरा आबू ढलाई वाली गली और अमीर रोड खैर नगर को पूर्व बने में बने हॉट स्पॉट हौज वाली मस्जिद से जोड़ा गया है। एल ब्लॉक शास्त्री नगर पहले से हॉटस्पॉट है। अब हॉट स्पॉट की संख्या 28 हो गई है। सभी जगह दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अब यहां कोई भी आवागमन नहीं हो सकेगा। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
10 इलाके ग्रीन जोन में शामिल
पांडियान मोहल्ला लिसाड़ीगेट, मुल्ताननगर, जाहिदपुर, माता का बाग ब्रह्मपुरी, न्यू प्रेमपुरी, हापुड़ अड्डा, पूर्वा पीरबख्श, सराय बहलीम, बनी सराय, कसेरूखेड़ा, और पुरानी तहसील मोहल्ला कोतवाली को ग्रीन जोन में शामिल किया गया। यहां पिछले 21 दिन से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया।