किसान से रुपये झपटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ते बाइक सवार युवक।
- फोटो : MAWANA
मवाना। ऐंची कला गांव निवासी किसान की जेब से बाजार में तीन युवकों ने दस हजार रुपये झपट लिए और फरार होने लगा। पीछा कर लोगों ने उसे पकड़ लिया और रुपये वापस लिए। इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। जबकि उसके साथ के दो युवकों को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव ऐंची कला निवासी नत्थूलाल पुत्र हरपाल बेटी के साथ मवाना बाजार में कपड़े खरीदने आए थे। वह श्रीराम क्लाथ हाउस पर पहुंचने। पीड़ित के मुताबिक तभी पीछे से आए तीन युवकों ने नत्थूलाल की जेब पर झपट्टा मारा और दस हजार रुपये निकाल कर भागने लगे। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर तीनों को घेर लिया और तीनों को पकड़ लिया। लोगों ने छीने गए दस हजार रुपये बरामद किए। इस बीच उक्त युवक मौका पाकर फरार हो गया। जबकि दो युवकों को लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिए। पूरा मामला बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि इस मामले में देरशाम तक किसान ने तहरीर नहीं दी है।