फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के कारण मकानों में भी आ गयी दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव के कारण मकानों में आई दरार
विज्ञापन

मेरठ। गोलाबड़ में सामुदायिक केन्द्र के पास हो रहे जलभराव से आसपास के मकानों में दरारें पड़ गई हैं। उनकी नींव धंसने लगी है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी नगर निगम प्रशासन जलभराव से मुक्ति की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पार्षद कई बार मामले को उठा चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। रविवार को पार्षद ने गोलाबड़ पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं।
वार्ड 22 के गोलाबड़ गांव में बसपा सरकार ने सामुदायिक केन्द्र का निर्माण कराया था। सरकार जाने के बाद किसी ने इसकी सुध नहीं ली। वर्तमान में हालात ये हैं कि सामुदायिक केन्द्र के आसपास जलभराव है। अंदर तक पानी पहुंचे से यह भवन खराब हो रहा है। इतना ही नहीं आसपास बने मकानों की नींव में पानी जाने से उनकी दीवारों में दरारें आने लगी हैं। लोग कई बार इसकी शिकायत नगर निगम में कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान ही नहीं देते। रविवार को पार्षद डिंपल चौधरी गोलाबड़ पहुंची। स्थानीय हरिराज शर्मा, रविकुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, अंकुर, शीला, शकुंतला, बाला आदि ने कहा कि जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। नगर निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाह अधिकारी नहीं कर रहे काम
गोलाबड़ में तालाब की भूमि पर जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए 2018 में सदन में प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन दो साल बाद भी प्रस्ताव पर काम नहीं हुआ। जबकि नगर निगम बोर्ड फंड के अलावा 14वें वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना में भी तालाबों के जीर्णोद्धार का प्रावधान है। तालाब की चारदीवारी नहीं होने के कारण लाखों रुपये से बनी सड़क भी टूट गयी है।
विज्ञापन

वर्जन=
जलभराव से जनता परेशान है। कई बार तालाब की चारदीवारी कराने की मांग की जा चुकी है। बोर्ड में प्रस्ताव भी पास हो चुका है, लेकिन अधिकारी काम करने को तैयार नहीं हैं। सरस्वती विहार, गोलाबड़, गोकुल विहार, नंद विहार में टूटी पुलिया भी नहीं बनाई जा रही है।
-डिंपल चौधरी, पार्षद, वार्ड 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें