फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन अभयारण्य में शिकार पर शिकंजा, तीन शिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। वन विभाग ने बृहस्पतिवार को वन्य जीव अभयारण्य क्षेत्र में शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से शिकार में इस्तेमाल होने वाले जाल, उपकरण और वन्यजीवों के अवशेष बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि अभयारण्य क्षेत्र के गांव सराय खादर के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर कुछ लोग जंगली सूकर और पहाड़ा (वन्यजीव) का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। टीम को वहां शिकार में प्रयुक्त जाल, अन्य उपकरण और वन्यजीवों के कुछ अवशेष मिले, लेकिन आरोपी मौके से भाग चुके थे। इसके बाद वन विभाग ने जुटाए गए सुराग के आधार पर कई स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने नाम हरदेव सिंह और गुरबख्श और बलवीर बताया। पूछताछ में तीनों ने बुधवार रात ट्यूबवेल पर जंगली सूकर और पहाड़ा का शिकार करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें