सरधना। मोहल्ला आदर्शनगर में एक कॉलोनाइजर के द्वारा जबरन बस्ती में दीवार व गेट तोड़कर रास्ता बनाने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसमें बस्ती के लोगों का आरोप है कि शनिवार रात कॉलोनाइजर ने करीब दो दर्जन से अधिक लाठी डंडे व हथियार से लैस लोगों के साथ जेसीबी के द्वारा फिर से गेट व दीवार को तोड़ दिया गया है। जिसको लेकर बस्ती के लोगों में रोष व्याप्त हैं। बस्ती के लोगों के द्वारा विरोध करने पर जान से मारने व फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही हैं। शिकायत करने वालों में देंवेद्र कुमार, सुनील कुमार, मुकेश त्यागी, लोकेश, शिखा त्यागी, अनुराग जैन आदि शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।