जानीखुर्द। पुलिस गांव डालूहेड़ा स्थित गोशाला में तैनात कर्मचारी की हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
गांव डालूहेड़ा स्थित गोशाला में कार्यरत जगदीश निवासी भगवतीपुर कानपुर देहात का शव तीन पूर्व गोशाला में पड़ा मिला था। उसके चेहरे एवं शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की रिपोर्ट अज्ञात में दर्ज कराई गई थी। वह पत्नी उषा और पांच वर्षीय बेटी साक्षी के साथ गोशाला में रहता था। जानी पुलिस के अनुसार जगदीश की हत्या का खुलासा एक-दो दिन में हो जाएगा। पुलिस ने रविवार को एक युवक को हिरासत में लिया है।