फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंदगी से लबालब तालाब में फंसी गाय, ट्रैक्टर से खींचकर बचाया

विज्ञापन
रोहटा। पूठखास में तालाब में फंसी गाय को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकालते ग्रामीण।
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में गंदगी और जलकुंभी से अटे तालाब में घास चरते समय एक गाय फंस गई। दलदल में फंसी गाय काफी देर तक बाहर निकलने के लिए छटपटाती रही। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने उसे बचाने के लिए प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से रस्सी बांधकर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार तालाब की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। तालाब में जगह-जगह कूड़ा-कचरा, गंदा पानी और जलकुंभी जमा है। इसके चलते तालाब दलदल में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गाय पर समय रहते नजर नहीं पड़ती तो उसकी जान जा सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के आसपास अक्सर बच्चे और ग्रामीण आते-जाते हैं। तालाब में गंदगी और दलदल होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उनका कहना है कि यदि किसी बच्चे या व्यक्ति का पैर फिसलकर तालाब में चला गया तो उसे बाहर निकालना मुश्किल होगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते समस्या का समाधान कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें