फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-तस्करों ने ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, पुलिस को चकमा देकर फरार

Mon, 06 Mar 2017 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
गोवंश से भरा ट्रक पलटा
विज्ञापन
गोतस्करों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर गोलियां बरसा दी। जांघ में गोली लगने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके बाद तस्कर डीसीएम को छोड़कर भागने लगे, जिनमें से एक तस्कर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने तस्कर की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रविवार को तड़के चार बजे गांव पहांसू के रास्ते गोवंश से भरा एक डीसीएम गुजर रहा था। मंदिर जा रहे ग्रामीण बिरमपाल की नजर डीसीएम में लदे गोवंश पर पड़ी तो उसने मिल में गन्ना डालने जा रहे अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। दोनों ने डीसीएम का पीछा शुरू कर दिया। पीछा होता देख तस्करों ने गोली चला दी, जो बिरमपाल की जांघ में लगी। गोली लगते ही बिरमपाल जमीन पर गिर पड़ा और लहुुलूहान हो गया। दूसरे ग्रामीण बिजेंद्र पर तस्करों ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और घटना स्थल की ओर दौड़े। खुद को घिरता देख तस्कर डीसीएम छोड़कर भागने लगे, जिनमें से एक तस्कर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। इतने में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने तस्करों और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए तस्कर को अपने साथ थाना ले गई।
 
विज्ञापन

गौ-तस्कर चलते ट्रक से कूदकर फरार

गोवंश से भरा ट्रक पलटा
उधर, बिरमपाल को सरकसरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रॉड से घायल हुए बिजेंद्र भी स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती है। उधर, पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम नौशाद पुऋत्र अकबर निवासी सहसपुर थाना नकुड़ बताया है। साथ ही फरार हुए अपने साथियों के नाम शारिक पुत्र बालू गांव कोठड़ा, काला और प्रवेज पुत्र हासिम निवासी मैनपुरा थाना गंगोह, असजद पुत्र तैय्यब निवासी नकुड, महफूज बेगी निवासी गंगोह, नवाब निवासी ताजपुरा बेहट, मन्नू  निवासी बाढीमाजरा गंगोह, कासिम पुत्र जबरा निवासी गांव झाड़वन थाना तीतरो बताए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
   
सांसद ने ली घटना की जानकारी 
घटना की सूचना मिलते ही सांसद राघव लखनपाल शर्मा पहांसू पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। साथ ही तस्करों के विरुद्घ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कहा कि वह एसएसपी से मिलकर तस्करों के खिलाफ अभियान चलवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें