फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदावली के जंगल में गोकशी का प्रयास, गन्ने के खेत में मिला पैर बंधा बदहवास हालत में गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदावली के जंगल में गोकशी का प्रयास, गन्ने के खेत में मिला पैर बंधा बदहवास हालत में गोवंश
विज्ञापन

खरखौदा। बुधवार को क्षेत्र के गांव खंदावली के जंगल में गन्ने के खेत में एक गोवंश पैर बंधा हुआ बदहवास हालत में मिला। ग्रामीणों ने मौके से दो संदिग्ध लोगों को दबोच लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि उक्त लोग गोकशी के प्रयास में थे, लेकिन मौका न मिलने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की।
कुछ किसान खंदावली के जंगल में ही रेलवे लाइन के किनारे होते हुए अपने खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने शिवजी पुत्र दलजीत त्यागी निवासी चांद सारा के गन्ने के खेत में एक आवारा गोवंश बदहवास हालत में पड़े देखा। गोवंश के पैर रस्सी से बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने आसपास के जंगल में खोजबीन की तो पास में ही दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया तथा पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे गांव खंदावली निवासी बिट्टन त्यागी, दीपांशु, विनय, चेतन, शुभम, जॉनी, संजय, विपिन, मोनू, अनिल व अभिषेक ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं नेे कहा कि गोकशी के इरादे से गोवंश को कोई नशीली दवा देकर तथा उसके पैर बांधे गए थे। मौका नहीं मिलने के कारण आरोपी गोकशी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने दोनों संदिग्धों को हिरासत लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एक माह में हो चुकी चार गोकशी
ग्रामीणों के अनुसार, जैसे-जैसे गन्ने के खेत खाली हो रहे हैं, उनमें प्रतिदिन गोवंश के अवशेष मिल रहे हैं। एक माह में गांव खंदावली निवासी मंगत सिंह, शुभम, अंशुल व दीपांशु आदि के गन्ने व सरसों के खेत में पिछले एक माह में गोकशी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को हर बार सूचित किया जाता है, लेकिन पुलिस मामले को दबाने के इरादे से अवशेषों को मिट्टी में दबवा कर चली जाती है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण गोकशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सौंपे पर गए चांदे आलम पुत्र अब्दुल सत्तार व अफसर पुत्र इलियास निवासी सलेमपुर के खिलाफ गोकशी के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -संजय शर्मा, थानाध्यक्ष, खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें