सोमवार शाम तेज हवा और बारिश के बीच तिरपाल उड़ने लगी। निगम प्रशासन ने रात्रि में भी तिरपाल को ठीक करने के लिए करीब एक दर्जन कर्मचारी लगाए। लेकिन तिरपाल व्यवस्थित नहीं हो पायी। जिसके कारण पूरी रात गोवंश बारिश और तेज हवा को झेलते रहे। जिसका परिणाम यह हुआ कि कई दिन से बीमार चल रही एक गाय ने प्राण त्याग दिए।
सूचना पर सूरजकुंड वाहन डिपो पहुंचे नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने चीफ इंजीनियर जितेंद्र कैन, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष शर्मा को मौके पर बुलाया। जहां गोशाला की तिरपाल को ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए। नगरायुक्त ने बताया कि अस्थायी गोशाला के पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। शीघ्र ही स्थायी छत के लिए चादर डलवानी शुरू कर दी जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/