फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोवंश ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी की मुख्य सड़कों पर इन दिनों बेसहारा गोवंश लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। बुधवार रात जैन मंदिर से कार्य कर लौट रहे एक व्यक्ति को गोवंश ने मध्य गंग नहर किनारे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पप्पी कुमार निवासी अनाज मंडी ने बताया कि वह बुधवार रात अपनी बाइक पर सवार होकर घर के लिए चला। जैसे ही वह मध्य गंग नहर के समीप पहुंचा तो अचानक जंगल से निकले एक गोवंश ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिरकर चोटिल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। कस्बे के लोगों ने बताया कि कई निराश्रित गोवंश सड़कों पर चलते हुए लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें