फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के पांचली में खुलेगा 250 बेड का कोविड अस्पताल, इन सुविधाओं से होगा लैस, डीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 14 Jul 2020 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ के पांचली में शहीद धन सिंह कोतवाल मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र में 250 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। नोडल अधिकारी पवन कुमार और डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को इसका निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे, ऑक्सीजन सिलिंडर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने कहा कि कोरोना के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिले में मृत्यु दर में कमी आई है और सैंपल की दरों में वृद्धि हुई है। घर-घर सर्वे अभियान से कोरोना के नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर जारी, मेरठ समेत छह जिलों में आज मिले 80 से ज्यादा संक्रमित, तीन की मौत
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शहीद धन सिंह कोतवाल मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र होमगार्ड पांचली को पहले 200 बेड कोरोना के इलाज के लिए चिह्नित किया गया था। अब इसे बढ़ाकर ढाई सौ बेड बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कोविड केयर सेंटर की खुली पोल, मरीजों ने बयां किया दर्द, वीडियो हुआ वायरल

वहीं उन्होंने अस्पताल में पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही संपर्क मार्ग को भी ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नियमित रूप से मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ढाका आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें