फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में अपने ही गांव की युवती से की कोर्ट मैरिज, गांव छोड़ा, तनाव

Mon, 28 Dec 2020 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को आयोजित पंचायत के फरमान के बाद अनुसूचित जाति का एक परिवार गांव छोड़कर चला गया। मामला युवक द्वारा गांव की सवर्ण जाति की युवती से कोर्ट मैरिज करने से जुड़ा है। वहीं, पुलिस गांव में पंचायत एवं युवक के परिवार द्वारा गांव छोड़ देने की जानकारी से इनकार कर रही है। उधर, इस घटना से गांव में तनाव है।

विज्ञापन


गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री कक्षा 12 की छात्रा की बीती 20 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह दो दिन पहले सरधना आई थी परंतु घर नहीं लौटी। इस मामले में गांव के ही अनुसूचित जाति के एक युवक पर शक जताया था।

इसी बीच युवती एवं युवक द्वारा कोर्ट मैरिज कर लेने की सूचना थाने में डाक से भिजवा दी गई। इस पर दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। गांव में चर्चा है कि इस मामले में रविवार को पंचायत हुई। इसमें आरोपी युवक के परिजनों को बुलाकर धमकाया गया। इसके बाद वे मकान पर ताला लगाकर कहीं ओर चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती ने घरवालों से बोला था इतना बड़ा झूठ, बोले- हमें तो लगता था...

विज्ञापन

चर्चा है कि जिस समय परिवार गांव से जा रहा था तो कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे थे परंतु बिना कुछ कहे लौट आए। इस परिवार में दस सदस्य हैं।

वहीं, अनुसूचित जाति के लोग एवं दूसरे ग्रामीण इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल रविवार को देर सायं गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पुलिस युवक के परिजनों द्वारा गांव छोड़कर चले जाने के बारे में जानकारी से इनकार कर रही है।

पंचायत के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। युवक का परिवार रिश्तेदारी में गया या कहीं ओर इस बारे में भी मालूम नहीं है। -विनोद कुमार, ग्राम प्रधान

गांव में पंचायत या अनुसूचित जाति के परिवार द्वारा गांव से चले का मामला संज्ञान में नहीं है। एक सप्ताह पूर्व जिस युवती की थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके द्वारा गांव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज कर लेेने की जानकारी मिली है। वहीं, मामले की जानकारी कराई जाएगी। -आरपी शाही, सीओ सरधना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें