फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज, गिरफ्तारी के डर से तीन मंजिला छत से कूदा प्रेमी युगल

Tue, 31 Oct 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
घायल प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखते ही एक प्रेमी युगल घर की तीसरी मंजिल से नीचे कूद पड़ा। जिसमें युगल के पैरों में फैक्चर आ गया। पुलिस उनको घायल अवस्था में ही छोड़कर चल गई। 
विज्ञापन


रोहटा रोड स्थित अर्जुन पुरम कॉलोनी निवासी गौरव का गाजियाबाद के सिहानी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग है। गौरव एक सप्ताह पूर्व युवती को उसके घर से लेकर चला गया था। पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि गौरव युवती को लेकर अपने रिश्तेदार के घर पर शिवलोकपुरी, कंकरखेड़ा में रह रहा है। इस पर गाजियाबाद पुलिस ने कंकरखेड़ा थाने में आमद दर्ज कराकर शिवलोकपुरी में दबिश दी। पुलिस को देखते ही प्रेमी युगल ने पीछे की तरफ घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो वह वहां से फरार हो गई। सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि  प्रेमी-युगल की तलाश में गाजियाबाद पुलिस शिवलोकपुरी में आई थी। प्रेमी युगल तीसरी मंजिल से कूदकर भागना चाहते थे। दोनों के पैर में फ्रैक्चर आया है।

पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन

पांच साल से चल रहा प्र्रेम प्रसंग

प्रेमी युगल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने बताया है कि गौरव के एक रिश्तेदार का घर युवती के गांव में है। गौरव वहां जाता था तो युवती से उसकी मुलाकात हुई। करीब पांच साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। युवती के परिजन इससे नाराज थे। गौरव के परिजनों का कहना है कि 25 अक्तूबर को मंदिर में दोनों ने शादी कर 27 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज कर ली। गौरव लड़की को लेकर शिवलोक पुरी में अपनी मौसी के यहां रह रहा था। 

छत से फेंकने का आरोप
गौरव की मां ने बताया कि रविवार देर रात युवती का भाई अपने साथ आधा दर्जन युवकों को लेकर शिवलोक पुरी पहुंच गया। दरवाजा न खोलने पर आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया। आरोप है कि युवती के परिजन तीसरी मंजिल पर पहुंचे और प्रेमी युगल को नीचे फेंक दिया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें