फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस: दंपती ने मुफलिसी में निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, बिलखते रहे मासूम बच्चे

Tue, 30 Apr 2024 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने मुफलिसी से तंग होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सात साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने मुफलिसी से तंग होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। करीबियों को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनकी हालत नाजुक बनी है।

विज्ञापन


देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ले में दंपती अपने पांच वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री के साथ रहते हैं। दोनों ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। इन दिनों युवक के पास घर का खर्च चलाने का कोई जरिया नहीं था। नौकरी के लिए वह काफी जद्दोजहद कर रहा था।

इसके चलते परिवार में आए दिन घर में कलह होने लगा। सोमवार रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देख बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पता चला है कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद दंपती ने ही खुद किसी करीबी को फोन कर बच्चों का ध्यान रखने की बात कही थी। इस पर आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर हालत देखकर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देहलीगेट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें