फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट करते युवकों की चपेट में आने से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टंट करते युवकों की चपेट में आने से दंपती घायल
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत रोड पर बुधवार को स्टंटबाजी कर रहे युवकों की हरकत से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, स्टंटबाजी करते युवकों को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
मेरठ-बड़ौत रोड पर रोहटा पुलिस चौकी के निकट बुधवार दोपहर दो बाइकों पर सवार होकर स्टंटबाजी करते हुए जा रहे बाइक सवार युवकों ने आगे चल रही दंपती की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टंटबाजी कर रहे बाइक सवार युवकों के हाथों में बीयर की केन थी और वह बाइक पर डांस करते चल रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद भी नशे में धुत युवक हंसते रहे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि घायल महिला गुड्डी पत्नी जय सिंह निवासी शेखपुरा थाना बिनौली जनपद बागपत है। जिसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने हादसा करने वाले हर्रा निवासी चारों युवकों को स्टंट बाजी व लापरवाही बरतने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि युवकों की दो बाइक और मौके पर पड़ी बीयर आदि की कैन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें