फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: प्रेम-प्रसंग में फरार दो समुदाय के युवक-युवती को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

Fri, 04 Oct 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से प्रेम-प्रसंग में फरार हुए अलग-अलग समुदाय के युवक युवती को पुलिस ने गुरुवार देर रात उत्तराखंड के देहरादून से दबोच लिया। संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस हरकत में आई और दोनों को पकड़कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नींव से ईंटे निकालते वक्त हुआ हादसा, तीन मजदूर दबे, जेसीबी से बाहर निकाला, एक की मौत

जानकारी के अनुसार, जनपद के मंडी कोतवाली निवासी युवक के एक दूसरे समुदाय की युवती के साथ प्रेम संबंध थे। गुरुवार को दोनों एक साथ घर से फरार हो गए। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की संवेदशीलता को देखते हुए तुरंत चौकन्नी हो गई और प्रेमी युगल की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दो समुदाय का मामला मानते हुए तुरंत सर्विलांस सहित मुखबिर से जानकारी जुटाकर गुरुवार की देर रात को ही लड़के और लड़की को वसंत विहार, देहरादून से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें