फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज से

Tue, 02 Sep 2025 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ सितंबर तक चलेगी काउंसिलिंग प्रक्रिया
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी सिंह विश्वविद्यालय ने परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में एमएड पाठ्यक्रम में सत्र 2025-27 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज से शुरु हो जाएगी। काउंसिलिंग नौ सितंबर तक चलेगी। एमएड प्रवेश की काउंसिलिंग में अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के अनुसार शामिल होंगे। पांच चरणों में आयोजित काउंसिलिंग प्रक्रिया में सीट आवंटन और प्रवेश कन्फर्म हो जाने के बाद किसी भी अभ्यर्थी के स्थानांतरण का आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
इस प्रक्रिया में सीट आवंटित होने के बाद यदि अभ्यर्थी परिसर के विभाग या संबंधित कालेजों में प्रवेश नहीं लेते हैं, तो उन्हें ओपन आनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में ही शामिल होने का अवसर मिलेगा। काउंसिलिंग शुल्क 700 रुपये वापस नहीं होगा। सीटों का आवंटन अभ्यर्थी के प्रवेश सूचकांक, भरे गए विकल्पों की प्राथमिकता, सीटों की उपलब्धता और आरक्षण आदि पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

यह रहेगी काउंसिलिंग प्रक्रिया
चरण एक: तीन से छह सितंबर प्रवेश सूचकांक के अनुसार योग्य अभ्यर्थी विश्वविद्यालय पोर्टल पर रुपये ccsuniversity.ac.in काउंसिलिंग शुल्क 700 आनलाइन जमा कर पंजीकरण कराएंगे।
चरण दो: तीन से छह सितंबर पोर्टल पर योग्य पंजीकृत अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध कालेजों में अधिकतम 10 विकल्प लाक कर सकेंगे।
चरण तीन: नौ सितंबर विश्वविद्यालय की ओर से सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की मेरिट और अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विकल्पों की प्राथमिकता, आरक्षण आदि के आधार पर सीट आवंटन परिणाम घोषित होगा।
चरण चार: नौ से 12 सितंबर अभ्यर्थी अपना आफर लेटर डाउनलोड कर विश्वविद्यालय परिसर या संबंधित कालेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना प्रवेश कन्फर्म कराएंगे।
विज्ञापन

चरण पांच: नौ से 12 सितंबर आवंटित अभ्यर्थियों का अंतिम तिथि 30 अगस्त 2024 तक हर के सभी कागजात व योग्यताओं की आनलाइन जांच कर ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश कन्फर्म करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें