फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर सभासद की बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला छावनी में छत पर गई सभासद की बेटी एवं कक्षा आठवीं की छात्रा पर बंदरों ने हमला बोल दिया, जिससे छात्रा छत से गिर गई। हादसे में उसका एक पैर टूट गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड छह मोहल्ला छावनी की सभासद शगुफ्ता अंसारी पत्नी यूसुफ ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी इस्मा छत पर काम कर रही थी। तभी बंदरों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। जिनसे जान बचाने के चक्कर में वह छत से गिर गई। जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ले के लोगों का कहना है नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन अनजान बना हुआ है। क्षेत्र के लोग बंदरों के कारण काफी परेशान हैं। बंदरों के झुंड के चलते लोग छत पर जाने से घबराते हैं। कपड़ों से लेकर कीमती सामान तक बंदर उठाकर ले जाते हैं। ईओ शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि अभी तक बंदरों के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी है। बंदरों को पकड़ने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें