फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक घर से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। खरखौदा पुलिस ने शनिवार को आठ माह पहले दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी तांत्रिक को शाहपुर जदीद गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आठ माह पहले खरखौदा थाने में शाहपुर जदीद निवासी तांत्रिक शहजाद व नानू गांव निवासी मौलाना आसिफ पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि दोनों उसे उपचार के बहाने खरखौदा थाना क्षेत्र में ले गए। पुलिस ने मौलाना आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परंतु, शहजाद लगातार वांछित चला आ रहा था। पुलिस ने शहजाद की गिरफ्तारी को लेकर कई बार दबिश दी। परंतु, वह नहीं मिला। शनिवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद अपने घर पर है। खरखौदा पुलिस दौराला थाना पहुंची और दौराला पुलिस के साथ शाहपुर जदीद गांव में आरोपी शहजाद के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे दबोच लिया। खरखौदा पुलिस आरोपी तांत्रिक शहजाद को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें