फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसे में घायल सभासद ने अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
सभासद मनोज गयोल का फाइल फोटो
विज्ञापन
लावड़। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नगर पंचायत के वार्ड 11 के सभासद मनोज गोयल की रविवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पटायतान निवासी मनोज गोयल (50) पुत्र रमेशचंद गोयल को 21 अक्तूबर की शाम मोदीपुरम में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ के आनंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आवास पर लाया गया। इसके बाद जमालपुर मार्ग स्थित श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया। शोक के चलते नगर पंचायत कार्यालय भी बंद रहा। मनोज गोयल अपने पीछे पत्नी, एक विवाहित बेटी, एक अविवाहित बेटा और बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें