फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क निर्माण का विरोध करने पर सभासद ने युवक को पीटा

Wed, 23 Oct 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर के छत्ताबंगला मोहल्ले में सड़क निर्माण का विरोध करने पर सभासद बोबी अरोडा ने कन्फैक्शनरी संचालक रवि की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रवि कुमार द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उनके मोहल्ले में सड़क का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि सड़क में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच सभासद बोबी पहुंंचे और उसके साथ मारपीट कर दी। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सभासद बोबी का कहना है कि रवि ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। जिस पर गुस्सा आया और मारपीट हो गई।श
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें