देर रात यह समाचार मुजफ्फरनगर के लोगां तक पहुंचा तो शहर के गणमान्य लोगों के मुन्ना पार्षद के आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। सूचना पाकर पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक के भी तुरंत मेरठ पहुंचे का समाचार है। वीरेंद्र हरेन्द्र मलिक के करीबी थे उनके मुताबिक वीरेंद्र कुमार मुन्ना के जाने से एक अपूर्ण क्षति समाज और क्षेत्र को हुई है जिसकी भरपाई बहुत ही मुश्किल है।
अपने वार्ड को दी अलग ही पहचाना
गौरतलब है कि विरेंद्र कुमार मुन्ना और उनकी पत्नी संगीता 5 बार सभासद रह चुके है। वार्ड 10 से उनकी पत्नी संगीता चौधरी मौजूदा वार्ड सभासद है। वीरेंद्र कुमार मुन्ना ने वार्ड 10 को एक अलग ही पहचान दी। यह वार्ड जनपद का सबसे सर्वोत्तम स्वच्छ और सुंदर वार्ड कहलाता है। वीरेंद्र मुन्ना मूल रूप से कुटबा गांव के निवासी थे। वह अपने पीछे पत्नी संगीता चौधरी एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/