फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नामी कंपनियों के कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट क्लीनर पकड़े, गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामी कंपनियों के कॉस्मेटिक्स और टॉयलेट क्लीनर पकड़े। इन्हें फर्जी तरीके से बनाया जा रहा था। थाना सदर बाजार अंतर्गत गोदाम भी सील किया गया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। आईपी इंवेस्टीगेशन एंड डिटेक्टिव कंपनी के नॉर्थ हेड संजीव कुमार हांडा ने बताया कि नामी कंपनी के कॉस्मेटिक्स, टॉयलेट क्लीनर और खाने-पीने के नकली आइटम तैयार किए जा रहे थे। इसकी हाल ही में जानकारी मिली थी, इसके बाद थाना सदर पुलिस को बताया गया और छापामारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में टॉयलेट क्लीनर, साबुन, लिपस्टिक, टेलकम पाउडर, परफ्यूम और चिप्स आदि बनाए जा रहे थे। पुलिस ने एक गोदाम को सील करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें