मवाना। हस्तिनापुर के नायब तहसीलदार और उनके कथित प्राइवेट पेशकार पर मुकदमों में मनमाफिक फैसला सुनाने के एवज में रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप गडीना गांव निवासी किरणपाल ने लगाया है। पीड़ित किरणपाल ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार हस्तिनापुर के न्यायालय में किरणपाल बनाम ग्राम सभा का वाद लंबित है। आरोप है कि नायब तहसीलदार के एक प्राइवेट पेशकार ने पहले उसके हक में फैसला देने के नाम पर रुपयों की मांग की। मना करने पर दूसरे पक्ष से रुपये ले लिए गए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर भ्रष्ट प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई है। नायब तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि पूरा समय सुनवाई के लिए दिया गया था। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे बेबुनियाद व निराधार हैं। उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।