फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं करा पायी निगम टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए होटल को तोड़ने के लिए पहुंची नगर निगम टीम को बैरंग लौटना पड़ा। टीम ने अवैध निर्माण करने वाले को सोमवार तक का समय दिया है। चेतावनी दी है कि अगर भूमि के अभिलेख नहीं दिखाए तो अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार बागपत रोड पर यशपाल नगर निगम की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से होटल का निर्माण करा रहा है। शिकायत पर निगम के लेखपाल रुद्रेश कुमार और प्रवर्तन दल की टीम मौके पर पहुंची। इनका कहना है कि यशपाल ने भूमि पर 1986 से कब्जा होने की बात कही है। काफी देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। अंत में प्रवर्तन दल के सदस्यों ने सोमवार तक भूमि संबंधी कागजात कोर्ट के आदेश प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डेयरी से दो भैंस जब्त
मेरठ। नगर निगम का शहर में डेयरियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। उसी के तहत प्रवर्तन दल में रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान के नेतृत्व टीम थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी में सफाई निरीक्षक मलखान सिंह और थाना पुलिस को साथ लेकर पहुंची। जैसे ही डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू किया तो विरोध शुरू हो गया। इस दौरान आरिफी उर्फ गोला, आसिम की एक एक भैंस जब्त की। दोनों भैंसों को परतापुर गौशाला भेज दिया गया। सभी डेयरी संचालकों को 15 दिन के भीतर डेयरियों को खाली करने की चेतावनी दी गई। खाली न करने पर फिर से निगम टीम द्वारा पशुओं को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें