फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल खरीद को पंप बदलने की तैयारी में निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल खरीद के लिए पंप बदलने की तैयारी में निगम
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने होर्डिंग माफिया ज्ञानेन्द्र चौधरी के पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने की बजाय दूसरे पंपों से डीजल खरीद करने की तैयारी कर ली है। निगम अधिकारियों ने चार पेट्रोल पंप मालिकों से वार्ता भी कर ली है। हालांकि अंतिम निर्णय नगरायुक्त ही लेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के सूरजकुंड और दिल्ली रोड वाहन डिपो के करीब 200 कूड़ा वाहन और अधिकारियों के वाहनों के लिए प्रतिदिन हापुड़ रोड स्थित ज्ञानेन्द्र चौधरी के पेट्रोल पंप से डीजल खरीद होती है। इसकी कीमत दो लाख रुपये प्रतिदिन बताई जा रही है। डीजल लेने के लिए नगर निगम के वाहनों को प्रतिदिन 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि वाहन डिपो के पास भी कई पेट्रोल पंप हैं। यह मामला पहले भी बोर्ड बैठक में उठा, लेकिन निगम अधिकारी शिकायत पर पर्दा डालते रहे। अब होटल प्रकरण पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया तो नगर निगम अधिकारियों ने भी ज्ञानेन्द्र को घेरने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें