फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: 14 दिन की कैद से मुक्त हुई जिंदगी, हरियाणा-जम्मू समेत कई राज्यों के प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर से भिजवाया जा रहा घर

Tue, 14 Apr 2020 02:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर बने शेल्टर होम और क्वारंटीन सेंटर में लॉकडाउन के दौरान हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से रोजगार छिनने के बाद यहां आकर फंसे कुछ मजदूरों को 14 दिन की कैद से मुक्ति मिल गई है। जिला प्रशासन अब इन मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए अंबाला हाईवे पर बनाए गए शेल्टर होम क्वारंटीन सेंटर से इन मजदूरों को बसों द्वारा यूपी के जिलों में गंतव्यों तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भिजवाया जा रहा है। 

घरों में लौटने की खुशी तो मजदूरों के चेहरे पर नजर आई। लेकिन दूसरी और रोजगार छिनने की उदासी भी है। उनका कहना था कि घर परिवार तो मिल जाएगा, मगर इससे ज्यादा जरूरी रोजगार चाहिए। अन्य हॉटस्पाट स्थलों पर राशन, फल, सब्जी आदि सामान के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही सहयोगी टीमों का साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें