देर रात 12 बजे सूचना पर पुलिस ने जब इस बारे में छानबीन की तो पाया गया कि इन मरीजों में एक मेडिकल काॅलेज में ही क्वारंटीन है, जबकि एक को एंबुलेंस द्वारा सुभारती भेजा गया है।
शेष छह के बारे में मोबाइल फोन पर जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि भागने जैसी कोई बात नहीं थी, बल्कि उनके टेस्ट निगेटिव आए तो उन्हें लगा कि वापस घर चले जाना है और वे निकल गए, उन्हें मेडिकल के गेट पर भी किसी ने नहीं रोका और वे घर पहुंच गए। हालांकि इन मरीजों को फिर बुलाया गया वे मेडिकल पहुंच गए हैं।
एक मरीज की जानकारी नहीं मिल पाई है। उसका पता और मोबाइल नंबर सही नहीं निकला है। उसके बारे में मेडिकल में दिए गए कागजात के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।