फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना सीएचसी पर तैनात डाॅक्टर घर लौटते वक्त रास्ते में हुए बेहोश, उपचार के दौरान मौत, रिपोर्ट आई नेगेटिव

Wed, 22 Apr 2020 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
lockdown - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के मवाना सीएचसी पर तैनात डाॅ. आशीष पंवार की आज सुबह मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वह मेरठ के नेशनल इंटर काॅलेज में ड्यूटी कर रहे थे। जहां से आज सुबह मवाना अपने घर लौटते वक्त वह रास्ते में बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सतीश भास्कर ने बताया की डॉ. आशीष मेरठ से ड्यूटी कर स्कूटी से वापस मवाना आ रहे थे। रास्ते में स्कूटी से गिर पड़े, उन्हीं के पीछे डॉक्टर सतीश भी अपनी कार से मवाना लौट रहे थे।  उन्होंने डॉ. आशीष को रास्ते में बेहोश पड़ा देख उनको उठाकर मवाना ले आए थे। 

सीएमओ ने बताया कि आज सुबह लगभग 9.30 पर डॉ. आशीष चिकित्सा अधिकारी, मवाना का असामयिक निधन हो गया है। डॉ. आशीष नेशनल इंटर कॉलेज लालकुर्ती से कोविड-क्वारंटीन ड्यूटी कर मवाना जा रहे थे। छोटा मवाना में घायल अवस्था में मिलने पर उन्हें मवाना अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि डाॅक्टर की मौत के बाद उनका सैंपल कोरोना जांच को भेजा गया था। वहीं बुधवार शाम को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब उनका शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें