फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर खोला स्कूल, प्रबंधक के पति ने छात्र-छात्राओं से कहे जातिसूचक शब्द

Mon, 23 Mar 2020 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जागरूकता, सतर्कता के साथ सरकार के तमाम आदेशों को ताक पर रखकर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के मवी कलां गांव में एक निजी स्कूल खोला गया। जहां पढ़ाई के नाम पर बच्चों की जान जोखिम में डाल दी गई। 

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस पहुंची तो अधिकतर बच्चों को भगा दिया गया, जबकि सात बच्चे एक कमरे में मिल गए। प्रबंधक को पुलिस ने थाने बुलाया। 

बालैनी थाने पहुंचे प्रबंधक के पति बाबूराम ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाए बच्चों को जातिगत शब्द बोले। यह भी कहा कि वह तो बच्चों को पढ़ाने की मामूली फीस लेते हैं। पुलिस टीमे पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रबंधक मेरठ जिले में एडीओ कृषि बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें