इधर, सहारानपुर के सील इलाकों में पुलिस का जबरदस्त पहरा है। बल्लियां आदि लगाकर आवाजाही बंद कर दी गई है। चार थाना अंतर्गत जिन इलाकों को सील किया गया है, उन इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया है।
पूरा जनपद सील होने की खबर कुछ मीडिया चैनल में चलने के बात पैनिक हुई स्थिति को अखबारों की खबर ने राहत दी। अखबार पढ़कर और एक-दूसरे से संपर्क कर लोग सील किये हुए इलाके के अलावा दूसरे क्षेत्रों में जरूरी सामान लेने के लिए 6 से 9 बजे तक घरों से निकले।
पुलिस और प्रशासन की सख्ती पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। सभी पांच पॉजिटिव केस को बीती देर रात को कोविड-19 हॉस्पिटल फतेहपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि जिन इलाकों में पॉजिटिव केस मिले हैं, उसे सील करने के बाबत जिलाधिकारी के साथ वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा।