फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सहारनपुर में 26 पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप, बिजनौर में पुलिसकर्मी सहित 19 मिले संक्रमित

Wed, 22 Jul 2020 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सहारनपुर जनपद में आज जहां 26 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं बिजनौर में पुलिसकर्मी समेत 19 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। आगे देखें आज किस जिले में कितने मरीज मिले हैं:-

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में आज 26 लोगों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 689 है।  वहीं एक्टिव पॉजिटिव केस 89 हैं। जिले में अब तक 574 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि छह लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  शमशाद से अमित गुर्जर बनकर पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर मां-बेटी को मार डाला, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद में आज नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उधर बागपत में 13 लोगों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 551 है, जबकि एक्टिव पॉजिटिव मरीज 64 हैं। अब तक 477 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 10 मौत हो चकी हैं।

बिजनौर जनपद में किरतपुर थाने के एक पुलिसकर्मी और 12 वर्षीय किशोर सहित जिले के 19 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इन मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी और कोविड हॉस्पिटल मुरादाबाद भेजा गया है। नए मरीजों में नजीबाबाद इलाके के छह, किरतपुर, हल्दौर, नहटौर, धामपुर के तीन.तीन और बिजनौर नगर का एक युवक शामिल है।  
विज्ञापन


शामली जनपद में आज 20 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 314 है जबकि एक्टिव पाॅजिटिव केस 119 हैं। अब तक 195 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें