फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रिटायर्ड फौजी में कोरोना वायरस की पुष्टि, अब तक जिले में कुछ छह पाॅजिटिव, दो हाॅटस्पाॅट सील

Sun, 12 Apr 2020 07:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। खतौली कोतवाली क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की दिल्ली में जांच कराई गई थी जिसमें रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में मिले कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। किदवईनगर और कृष्णापुरी को हाॅटस्पाॅट के रूप में सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि रिटायर्ड फौजी दिल्ली के एक नर्सिंग होम में गार्ड की नौकरी करता है। वहीं पर उसकी तबीयत खराब हुई थी और उसने अपना चेकअप और जांच कराई थी। 23 मार्च को वह दिल्ली से अपने गांव लौट आया था, तभी से वह अपने घर में ही था।

आज दिल्ली से उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिस पर पीड़ित ने खुद ही स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है और उसे उपचार चाहिए।

इसके बाद एसडीएम और सीओ आशीष प्रताप स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम को लेकर मौके पर गए। स्वास्थ्य विभाग ने पीड़ित को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पत्नी और बेटे को घर में ही क्वारंटीन कराया है ।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने उसके मकान को सैनिटाइज किया है। ग्रामीणों से गांव से बाहर न जाने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की टीम गांव में अपने कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें