उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल नीतू डाक कार्य देखती हैं जबकि उनके पति किरणपाल की तैनाती नूरपुर में यूपी पुलिस डायल 112 पर हैं। बागपत निवासी यह दंपती नौकरी के चलते मुजफ्फरनगर में प्राइवेट रूम लेकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल नीतू का कहना है कि लॉकडाउन से एक सप्ताह पूर्व वह बाबा का देहांत हो जाने के कारण अपने मायका गई थी। कोरोना के चलते तुरंत ड्यूटी पर लौट आई। ड्यूटी की अहमियत समझ उसने परिजनों से बाबा की तेरहवी में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
दोनों के पुलिस में होने के कारण उनके 6 वर्ष के बेटे को मकान मालकिन ही संभालती है। बीच-बीच में मकान मालकिन से वह फोन पर अपने बेटे की जानकारी करती रहती हैं। महिला कांस्टेबल नीतू की थाने का समस्त स्टाफ प्रशंसा कर रहा हैं।