निजामुद्दीन के जलसे का मामला अभी थमा ही नहीं कि बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के धार्मिक जलसे से जमातियों के लौटने की सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पड़ोसी राज्य से करीब 100 जमातियों के शहर में पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कोरोना सर्विलांस टीमों ने छानबीन शुरू की। दोपहर बाद तक इनमें करीब 15 जमातियों को चिह्नित कर 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकली क्वारंटीन के लिए भेजा गया।
पड़ोसी राज्य के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी के निर्देश पर कोरोना सर्विलांस टीम के सदस्य एमपी सिंह चावला, नितिन यादव, सुभाष कुमार, तरुण आनंद सहित अन्य की टीम थाना कुतुबशेर पुलिस के साथ शहर की पीर वाली गली, इंदिरा चौक और न्यू एकता कॉलोनी में पहुंची। इन क्षेत्रों से जमाती मोहम्मद अहमद, खालिद, मोहम्मद सुहैल, बिलाल, नौशाद, रियासत, शहीद, मोहम्मद राहिल, अमीर अहमद, फरीद खान, परवेज, मोहम्मद वाहिद सहित 15 लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से आईआईटी कैंपस सहित अन्य स्थलों पर क्वारंटीन के लिए भेजा गया। इन टीमों की ओर से धार्मिक जलसे से लौटे अन्य लोगों की खोजबीन जारी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मदरसों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में छिपे मिले जमाती, पुलिस अफसर भी हैरान
वहीं कुछ जमातियों ने इतना ही बताया है कि पलटन बाजार के एक मरकज में हुए जलसे में वे गए थे और वहां से लौटे हैं। यह भी पता चला है कि ये जमाती 28 मार्च को वापस आए हैं। यानी ये लॉकडाउन पीरियड के बाद आने वालों में हैं। इससे पहले विदेशी जमातियों के साथ ही जिले में असम, गुजरात, दिल्ली, केरल सहित अन्य राज्यों से यहां जमातियों के पहुंचने की जानकारी मिल चुकी है।
उधर, जिले में जारी चेकिंग के दौरान रामपुर मनिहारान में 46 जमाती चिह्नित किए गए हैं। इन जमातियों के निजामुद्दीन में रहने की सूचनाएं मिली हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि ये संक्रमित मरीजों वाले मरकज से ही आए हैं या फिर अन्य इलाकों में कहीं रहे हैं। हालांकि दिल्ली के अन्य हिस्सों से जमातियों के यहां होने का पहले भी पता चल चुका है। ये जमाती जिले के अलग- अलग हिस्सों में हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/