मोहल्ले का सर्वे कर लिए गए सैंपल
इस्लामनगर से एक महिला व दो बच्चों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि जैननगर का जमाती पहले ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मंगलवार शाम 28 मोहल्लेवासियों के सैंपल लिए गए थे। बुधवार सुबह पहुंची टीम ने मोहल्ले का सर्वे शुरू किया। दोपहर में जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने मोहल्ले के ही 50 अन्य लोगों के सैंपल लिए। सीओ खतौली ने कोतवाली प्रभारी से शाहीन बाग से लौटने वाले व्यक्ति के जनाजे में शामिल व्यक्तियों की खोज कर उनकी भी जांच कराने के निर्देश दिए।
पुरकाजी में चिह्नित लोगों के लिए गए सैंपल
डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव ने कस्बे में पहुंचकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। चिह्नित किए गए लोगों के सैंपल लिए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर अशोक कुमार, सीओ सदर कुलदीप कुमार सहित नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चौपड़ा ने बताया कि दोनों कस्बों में संक्रमित लोगों के संपर्क में आए नागरिकों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए मेरठ और नोएडा भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/